फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news inspaction

बर्फी, छेना के नमूने लिए, जांच को भेजा

Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news inspaction
नगर के सहादतपुरा स्थित एक मिठाई की दुकान पर मिठाई की सैंम्पलिंग करते खाद्य एवं सुरक्षा औषधी प्रश? - फोटो : MAU
मऊ। दीपावली त्यौहार को देखते हुए शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की गई। काजू बर्फी, छेना सहित कई मिठाईयों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं टीम द्वारा कई दूधियों के यहां भी छापेमारी का दूध का नमूना लिया। नगर में चली कार्रवाई से मिष्ठान प्रतिष्ठान संचालकों में दिनभर हड़कंप की स्थिति बनी रही। शुक्रवार की सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी तथा मुख्य खाद्य निरीक्षक आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम पहले आजमगढ़ मोड़ स्थित छप्पन भोग मिष्ठान प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां टीम ने सफाई की स्थिति का जायजा लिया, साथ ही यहां से छेना की मिठाई का सैंपल लिया। इसीक्रम में सहादतपुरा स्थित राजवति मिष्ठान प्रतिष्ठान के यहां से टीम ने काजू की बर्फी का नमूना लिया। इसीक्रम में टीम ने भीटी स्थित न्यू माखन भोग मिष्ठान प्रतिष्ठान से गड़ी का पाउडर का नमूना लिया। वहीं टीम ने नरहीबांध से सूर्यप्रकाश यादव के यहां से पनीर, औरंगाबाद से संतोष यादव तथा मतलपुर पर सुरेंद्र यादव के यहां से दूध का सैंपल लिया। इस मौके पर खाद्य निरीक्षक नसीम, बिंदू पांडेेय और रामानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed