फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news hospital

नीति आयोग की टीम महिला अस्पताल पहुंची

Wed, 31 Jul 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
mau news hospital
मऊ। नीति आयोग की टीम ने मंगलवार को महिला जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। टीम ने हॉस्पिटल इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) सॉफ्टवेयर के माध्यम से भेजी गई अस्पतालों की साल 2017-18 की रिपोर्टों के रिकार्ड का सत्यापन भी किया। डॉ. प्रीति के नेतृत्व में दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम ने पहले सामान्य अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड में दर्ज मरीजों का सत्यापन के साथ मरीजों की सुविधाएं व उपकरणों की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने टीम को ओपीडी, आपरेशन थिएटर, एसएनसीयू वार्ड आदि का निरीक्षण कराया। टीम ने सीएमएस से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद महिला अस्पताल में एसएनसीयू में भर्ती बच्चों के इलाज सहित अन्य व्यवस्थाओं और उपकरणों के रिकार्ड की जांच की। टीम ने ऑनलाइन रिकार्ड से अस्पताल के रिकार्ड का मिलान किया। नीति आयोग की टीम में शामिल डॉ. प्रीति ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य अस्पतालों में संसाधनों, सुविधाओं व मरीजों के रिकार्ड की ऑनलाइन एंट्री का वेरिफिकेशन करना है। कहीं कोई अंतर तो नहीं आ रहा है या फिर कोई ऑनलाइन में गलत रिपोर्ट तो नहीं भेजी गई हैं। पूरे रिकार्ड का वेरिफिकेशन करने के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने और संसाधन कम होने की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, जिससे आगे की नीति बनने में इसे शामिल किया जा सके। इस बाबत सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि नीति आयोग की टीम ने अस्पताल में योजनाओं के विषय पर जानकारी की है। यह टीम केंद्र सरकार को रिपोर्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed