फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news flood

कई मकानों के पास की भूमि नदी में विलीन

Thu, 24 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mau news flood
सूरजपुर के रसूलपुर आश्रम के पास घाघरा नदी द्वारा हो रही कटान को रोकने के लिए नदी में पेड़ डालते लो? - फोटो : MAU
सूरजपुर। क्षेत्र के रसूलपुर आश्रम में लगातार सातवें दिन कटान जारी रही। नदी के बैकरोलिंग कर बस्ती की तरफ कटान कर तेजी से बढ़ रही है। कई मकानों के पास की भूमि नदी में विलीन हो गई। नदीके रौद्र रुप को देखकर तटवर्ती इलाकों में अफरातफरी का मची है। लोग घरों में सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। लेकिन सिंचाई विभाग नदी में पेड़ों की डालकर इतिश्री की जा रही है। जबकि कटापीड़ित नदी में बोल्डर डालने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के रसूलपुर आश्रम में कटान जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों को भूमिहीन होने की चिंता सताने लगी है। नदी के उग्र रुप धारण करने से तटवर्ती गांवों में अफरातफरी का माहौल है। अपने घरों के सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने मे लगे हुए हैं। वहीं घाघरा नदी में हो रहे कटान को रोकने के लिए सिचाई विभाग द्वारा हजारों पेड़ों की डालियों को नदी में डाला गया, लेकिन नतीजा बेअसर रहा। अब तक सैकड़ों बीघा भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। आबादी की लगभग दो जरीब चौड़ी जमीन घाघरा नदी में विलीन हो गई। नदी के बैकरोलिंग से सुबाष यादव, सत्येंद्र यादव, भगवान यादव के मकान की पास की भूमि नदी में विलीन हो गई। इस संबंध में रसूलपुर ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता लालबहादुर यादव, कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष सुबाष चंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य इंद्र कैलाश यादव का कहना था कि सिचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं किया गया। केवल खानापूर्ति की जा रही है। कटान समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed