{"_id":"5d599bfd8ebc3e89f472e6b9","slug":"mau-news-electricity-mau-news-vns4788951164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते से ठप है विद्युत आपूर्ति, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते से ठप है विद्युत आपूर्ति, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। कस्बा स्थित थाने के सामने लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका पड़ा हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती किसानी भगवान भरोसे हो रही है।शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान जस की तस है।
चिरैयाकोट कस्बा में लगातार एक एक हफ्ते से बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बिजली गुल रहने से लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। दिन के समय तो लोग किसी तरह से बिता ले रहे हैं। लेकिन रात के समय चैन से सो तक नहीं पा रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जहां कारोबार चौपट हो रहे हैं। वहीं खेती किसानी भी भगवान भरोसे हो रही है।शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आंदोलित हैं। इस संबंध में रमेशचंद मौर्य, अशोक सेठ, रमेश यादव, फूलचंद राम, धर्मेंद्र सिंह, गनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, लल्लन जायसवाल, हरिशंकर पांडेय का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने से धान की फसल बर्बाद हो रही हैं। कारोबार चौपट हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जायेगा । इस बाबत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। फुंके ट्रांसफार्मर को शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।