फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

ट्रांसफार्मर फुंका, छह गांवों में गहराया बिजली संकट

Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news electricity
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के छह गांवों में लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका है। ऐसे में बिजली गुल रहने से इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जबकि कृषि कार्य सहित कुटीर उद्योगों पर भी असर पड़ रहा। शिकायत के बाद भी विभाग की तरफ से विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इससे लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र के छह गांवों में लगातार एक सप्ताह से बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र के सरयां गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तथा वनदेवी धाम पर 25 केवीए का टांसफार्मर एक सप्ताह से जला पड़ा है। उस्मानपुर गांव में 25 केबीए का ट्रासफार्मर लगभग आठ दिनों से और पहाड़पुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से अधिक समय से फुंका है। उपभोक्ताओं की माने तो ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बार-बार फुंक जा रहा है। एक बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बनने में हफ्तों लग जा रहा है। क्षेत्र के सुनील गिरी, महेंद्र, मनोज, दिवाकर, संजय यादव, सुनील पांडेय, दिनेश राम का कहना है कि कई दिनों से बिजली गुल रहने से रात बिताना मुश्किल हो रहा है। खेती किसानी भी भगवान भरोसे हो रही है। बिजली विभाग की तरफ से फुंका ट्रांसफार्मर को अविलंब नहीं बदला गया तो अब ग्रामीण विद्युुत उपकेंद्र बढुआ गोदाम पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उप खंड अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की जिम्मेदारी वर्कशॉप के सहायक अभियंता की है। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed