फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

तीन दिन से लापता महिला की लाश नाले में मिली

Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
कोपागंज। थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर पानी में डूबने से 40 वर्षीय एक दिव्यांग युवक और 35 साल की एक महिला की मौत हो गई। महिला तीन दिनों से लापता थी। डांड़ी गांव निवासी दिव्यांग युवक छोटी सरयू नदी में नहाते समय डूब गया। जबकि महिला चेरा राम के पूरा गांव के पास एक बरसाती नाले में डूब गई थी। दिव्यांग की तलाश करने में लापरवाही का आरोप लगाकर गांव वालों ने हाइवे जाम कर दिया। कोपागंज दोस्तपुरा निवासी मनोज माली 20 दिन पूर्व परिवार वालों से कुछ विवाद होने के बाद अपनी पत्नी रिंकू और चार बच्चों लेकर लाड़नपुर में ख़रीदे गए प्लाट में टिन शेड डालकर रह रहा था। उसकी पत्नी रिंकू पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। रेलवे लाइन के पास स्थित एक नाले में 35 वर्षीय महिला का शव सोमवार को 11 बजे पानी में उतराया मिला। सूचना पर100 डायल के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त मनोज माली की पत्नी रिंकू के रूप में हुई। शव देखते ही रिंकू के पुत्र अनिल, सुनील और बेटियां आरती तथा पुष्पा बिलख पड़े। उधर, थाना क्षेत्र के डाड़ी खास निवासी 40 वर्षीय वीरबल पुत्र मंगली गांव के पास स्थित छोटी सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गया। उसे नदी में डूबते देख वहाँ खेल रहे दो लड़के रुदल व विजयी उसे बचाने के लिए पानी के अंदर कूदे। लेकिन वह तेज बहाव में वह डूब गया। बचाने वाले लड़कों ने ग्रामीणों को घटना की बाबत जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों से जाल डलवा कर खोजबीन शुरू कराई। लेकिन युवक का शव देर शाम तक नहीं मिल सका था। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed