फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cold

हाड़ कपंाती रहीं सर्द हवांए

Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news cold
नगर के संस्कृत पाठशाला पर रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच ठिठुरकर बैठीं दूध बेचने वाली महिलाए - फोटो : MAU
मऊ। जिले में बर्फीली हवा चलने के कारण हाड़ कंपाती ठंड का कहर रविवार को भी जारी रहा। वहीं कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में भी धूप नहीं निकले से ठंड से कांप रहे लोगों को परेशानी हुई। उधर, लगातार ठंड के बाद भी ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने के लिए प्रशासन संवेदनहीन बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। हाड़कपाऊं ठंड का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। बर्फीली हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दिन भर स्वेटरों, जैकेट आदि से शरीर को ढके रहे। ठंड के कहर को देखते हुए विद्यालय पहले से ही बंद चल रहे हैं। शनिवार को तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते रोडवेज तथा स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। भीषण ठंड के चलते सबसे ज्यादा परेशानी सुबह पर काम पर जाने वाले लोगों तथा किसानों को हो रही है। अब तक पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से समस्त सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलाए जाने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के चलते दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। उधर सामाजिक स्तर पर कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाएं भी उदासीन नजर आ रही हैं।पशुओं के मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed