{"_id":"5f2ab2ed8ebc3e3d0f459ad9","slug":"mau-news-boat-overturned-in-ghaghra-river-five-people-including-three-women-feared-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घाघरा नदी में नाव पलटी, 5 की मौत, एक की तलाश जारी, बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे शरण लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घाघरा नदी में नाव पलटी, 5 की मौत, एक की तलाश जारी, बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे शरण लेने
Wed, 05 Aug 2020 11:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ से घिरने के कारण सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे मऊ जिले के चक्की मूसा डोही गांव के 15 लोगों से भरी नाव बुधवार शाम पांच बजे घाघरा में पलट गई। हादसे के बाद छह लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए। पांच की डूबने से मौत हो गई, तीन को बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी लापता है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन बच्चे और उनकी दादी शामिल हैं।
विज्ञापन
चक्की मूसाडोही गांव घाघरा के बाढ़ से घिर गया है। गांव में पानी भर जानेे से गांव के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बुधवार को शाम को एक नाव से गांव के 15 लोग प्राथमिक विद्यालय तेलिया के बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए शिविर में आ रहे थे। नाव बीच नदी में पहुंचने पर असंतुलित होकर पलट गई। इससे नाव सवार सभी लोग बहने लगे।
विज्ञापन
छह लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए, लेकिन बाकी डूबने लगे। आसपास के लोगों और नाविकों ने इनको बचाने का प्रयास किया। काफी देर बाद नदी से अरविंद के तीन बेटों किशन (6), करण (5) और अर्जुन (3) तथा अरविंद की मां सविता (60) और सविता (45) पत्नी सीताराम के शव निकाले गए।
विज्ञापन
मालती पत्नी राजेश, किरण पुत्री राजेश और अरविंद की पत्नी को भी बाहर निकाला। लेकिन इन तीनों की हालत नाजुक है। राजेश की पुत्री खुशी (12) लापता है। हादसे के कारण चारों तरफ चीख पुकार मची है।