फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news bar election

सेंट्रल बार की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, सरगर्मी बढी

Tue, 28 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
mau news bar election
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को बार के महामंत्री दरोगा सिंह ने कर दिया । प्रकाशित मतदाता सूची में 847 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। महामंत्री दारोगा सिंह ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं से तीन फरवरी 2020 तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति मिलने के बाद उसका निस्तारण करके मतदाता सूची को फाइनल कर दिया जाएगा । कहा कि जिस किसी अधिवक्ता को मतदाता सूची पर आपत्ति हो अथवा किसी का पंजीकरण संख्या, नाम गलत अंकित हो अथवा किसी का नाम छूट गया है। वह अपनी आपत्ति तीन फरवरी तक उनके कार्यालय में दे सकते हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई। संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। संभावित प्रत्याशियों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र राय, विरेंद्र बहादुर पाल और योगेन्द्र सिंह तथा महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह, अरविन्द तिवारी, केके यादव और शशिप्रकाश सिंह तेगा के चुनाव लडने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed