फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news bankers

बड़े पैमाने पर उद्योगों का हो रहा निजीकरण

Sun, 22 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news bankers
नगर के सहादतपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन की मऊ शाखा क - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला इकाई का 11वां त्रैवार्षिक जिला सम्मेलन पंजाब नेशनल बैंक शाखा सहादतपुरा के परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मानवता विशेषकर शोषित पीड़ित जनता की अमूल्य सेवा तथा उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने वाले राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर विख्यात दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। श्रम कानून मालिकों के पक्ष में किए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों का निजी करण किया जा रहा है। सरकार की तुगलकी नीतियों के फल स्वरुप बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई बढ़ रही है संविदा आउटसोर्सिंग श्रमिकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ग्रेच्यूटी की संशोधित सीमा का लाभ दिया जाए। सम्मेलन में अगले सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें प्रमोद कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष, सुभाष राम, राधेश्याम त्रिपाठी,चंदन दीक्षित उपाध्यक्ष बनाए गए। राम अवतार सिंह को जिला मंत्री, बालाजी मोदी को संयुक्त मंत्री, नरेंद्र कुमार सिंह और बिक्रमा राम को संगठन मंत्री, सोनू गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, विश्वजीत सिन्हा , बृजेश यादव, अखिलेश कुमार, सुरेश कुमार गौतम, आकाश गुप्ता को सहायक मंत्री नियुक्त किया गया। सुधीर जायसवाल को आयव्यय निरीक्षक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed