मऊ हत्याकांड: इनामी बदमाश राहुल के एनकाउंटर की मांग पर अड़े थे ग्रामीण, शव सौंपने से किया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव में मंगलवार की रात युवक की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हत्यारोपी और फरार इनामी बदमाश की एनकाउंटर की मांग की। साथ ही युवक का शव छुपा दिया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने लोगों को मनाया। इस दौरान अधिकारियों ने आरोपी राहुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास देने का एलान किया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपा।
जानकारी के अनुसार, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव निवासी अरविंद, अमन और अभिषेक तीनों युवक गांव से बाहर सड़क की तरफ गए थे। जो एक गांव की एक पुलिस पर बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान पुलिया पर बैठे अरविंद को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना के बाद अमन और अभिषेक मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों को जब अरविंद की हत्या की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पश्चिम पट्टी में पहुंचकर लोगों के घर पर मारपीट और तोड़फोड़ की।
इस दौरान पुलिस की गाड़ी फूंकने के साथ मृत अरविंद के शव को ग्रामीणों ने छुपा दिया। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस, जब शव के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने मांगें रखी। इसमें फरार चल रहे 50 हजार के इनामी राहुल सिंह का इनकाउंटर प्रमुख था। पीड़ितों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही की देन है कि राहुल खुलेआम घूम रहा।
जबकि और कोई अपराधी होता तो पुलिस अब तक इनकाउंटर कर देती या फिर जेल के सलाखों के पीछे होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसकी देन है कि हौसला बुलंद अपराधी राहुल ने गांव में हत्या दूसरी की घटना को अंजाम दिया।
बाद में मौके पर पहुंचे डीएम अमित सिंह बंसल ने पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों को सांत्वना दी। डीएम ने आश्वासत किया कि जल्द ही राहुल के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा मृतक को आवास और अन्य सहायता जिला प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया जाएगा। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने रात को 12 बजे के बाद शव पुलिस के हवाले किया।