फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau man missing in mumbai in due to cyclone tauktae

ताउते तूफान का असर: पांच दिनों से बेटे का हाल जानने को तरसा परिवार, मऊ का लाल मुंबई में लापता

Fri, 21 May 2021 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 May 2021 09:50 AM IST
सार

लापता युवक तेल निकालने की कंपनी मैथु एसोसिएट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने कंपनी में बात की तो बताया कि संदीप सहित कंपनी के 30 लोग लापता हैं।

विज्ञापन
mau man missing in mumbai in due to cyclone tauktae
संदीप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार को मुंबई में आए चक्रवाती तूफान ताउते ने जबरदस्त तबाही मचाई। पांच दिन बीत जाने के बाद तबाही के मंजर के बीच समुद्र में मुंबई के बांबे हाई हिरा फील्ड में मौजूद सिप 305 पर कार्यरत मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह(26) पुत्र संतोष सिंह अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


संदीप तेल निकालने की कंपनी मैथु एसोसिएट कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करता था। उसकी कोई जानकारी न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है। सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह बीते दो साल से मुंबई के मैथु एसोसिएट कंपनी में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


संदीप की चचेरी बहन प्रियंका ने बताया कि संदीप 4 अक्तूबर 2020 को मुंबई गया था। उसकी घर वापसी के लिए 25 मई का टिकट भी था। इस बीच परिवार से उसने 16 मई की शाम मोबाइल से वीडियो काल कर करीब 10 मिनट बात भी की। लेकिन इसके बाद 17 मई को मुंबई में ताउते तूफान आ गया। जिसके बाद से संदीप को कोई पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि संदीप सहित 30 लोग मिसिंग हैं। प्रियंका ने बताया कि तूफान को आए 5 दिन हो गए। अभी तक उनके भाई की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। जिसके कारण परिवार के सदस्य गहरे सदमें में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से संदीप का पता लगाने की अपील की है। संदीप ही संयुक्त परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed