फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau laborer dies after falling from two-storey house under construction in Ahmedabad

Mau News: अहमदाबाद में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर मऊ के मजदूर की मौत

Sat, 23 Mar 2024 03:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Mau laborer dies after falling from two-storey house under construction in Ahmedabad
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव निवासी एक मजदूर की बृहस्पतिवार की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर दो मंजिला मकान के निर्माण के दौरान सेटरिंग लगाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

एकौना गांव निवासी आकाश (21) पुत्र संभारू अपने बड़े भाई अंगद के साथ अहमदाबाद में सेटरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों भाई अपने घर से काम के लिए निकले और दोपहर करीब एक बजे दो मंजिला मकान की सेटरिंग करने के बाद, भोजन के लिए नीचे उतर रहे था कि अचानक पैर फिसल गया। आकाश अचानक नीचे जमीन पर आ गिरा। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से उसे पास के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पात्र गांव में मातम का माहौल छा गया। माता ऊषा देवी और दो छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम को करीब छह बजे बड़ा भाई अंगद अहमदाबाद से एंबुलेंस में शव रखकर घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed