{"_id":"66b20f1f1cd912b4a000e2b7","slug":"mau-junction-issue-raised-in-lok-sabha-demand-daily-superfast-train-for-delhi-mumbai-mp-explained-problem-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उठा मऊ जंक्शन का मुद्दा: दिल्ली, मुंबई के लिए डेली सुपरफास्ट ट्रेन की मांग; सांसद ने बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में उठा मऊ जंक्शन का मुद्दा: दिल्ली, मुंबई के लिए डेली सुपरफास्ट ट्रेन की मांग; सांसद ने बताई समस्या
Tue, 06 Aug 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:25 PM IST
सार
Mau News: स्थानीय लोगों का कहना था कि हजारों लोग दिल्ली, मुंबई के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन डेली सुपर फास्ट ट्रेन न चलने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हर हाल में मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद राजीव राय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली, मुंबई के लिए डेली सुपरफास्ट ट्रेन और दोहरीघाट से प्रयागराज के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने की मांग लंबे समय से चल रही है। अब यह मुद्दा लोकसभा में उठा। घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय ने दिल्ली और मुंबई के लिए डेली सुपरफास्ट ट्रेन दोहरीघाट से शुरू करने और दोहरीघाट से प्रयागराज के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने का मु्द्दा उठाया।
विज्ञापन
मऊ जंक्शन से प्रतिदिन 40 एक्सप्रेस, पैसेंजर, सुपरफास्ट ट्रेनें गुजरती है। यहां से प्रतिदिन 22 हजार यात्री महानगरों सहित विभिन्न स्टेशनों की ओर यात्रा करते हैं। मऊ जंक्शन से काफी संख्या में कारोबारी दिल्ली, मुंबई प्रतिदिन अपने कारोबार के लिए यात्रा करते हैं। लेकिन दिल्ली और मुंबई के लिए डेली सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा न होने से काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
इसी तरह से दोहरीघाट से मऊ जंक्शन तक मेमू चलती है, जबकि उद्घाटन के दौरान प्रयागराज तक डीएमयू के संचालन करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक मामले को लटकाया गया है।
विज्ञापन
घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय ने दिल्ली, मुंबई के लिए डेली सुपरफास्ट ट्रेन और दोहरीघाट से प्रयागराज के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस के चलाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। लोकसभा में मामला उठने के बाद अब यह मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है।