{"_id":"6665ebe63336fcb03e0ed2c7","slug":"mau-included-in-top-three-districts-of-up-in-wheat-procurement-mau-news-c-295-1-svns1028-113651-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गेहूं खरीद में यूपी के शीर्ष तीन जिलों में मऊ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गेहूं खरीद में यूपी के शीर्ष तीन जिलों में मऊ शामिल
विज्ञापन
मऊ। जिले में गेहूं खरीद की समय सीमा में छह दिन बचे हैं। अभी तक लक्ष्य की तुलना में 40.15 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो गई है। गेहूं की खरीद में पूरे उत्तर प्रदेश में मऊ को तीसरा स्थान मिला है। बाजार में गेहूं का भाव सरकारी रेट से अधिक होने के चलते किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन की ओर से गेहूं खरीद योजना शुरू की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लक्ष्य 35 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद की समय सीमा 15 जून तक निर्धारित की गई है। समय सीमा में छह दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक लक्ष्य की तुलना में 14052.88 एमटी ही खरीद हो पाई है। वैसे गेहूं खरीद लक्ष्य की तुलना में 40.15 प्रतिशत ही हो पाई है, लेकिन अब तक गेहूं खरीद के मामले में जनपद को प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जबकि पहला स्थान मुरादाबाद 45.26 प्रतिशत, दूसरा स्थान हमीरपुर 42.96 प्रतिशत मिला है। इस समय बाजार में गेहूं का भाव सरकारी रेट से अधिक चल रहा है। इससे किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में रूचि नहीं ले रहे हैं। जबकि व्यापारी किसानों को बाजार रेट से नगद भुगतान कर खरीद ले रहे हैं। सरकारी एजेंसियां भी किसानों के घर-घर संपर्क कर गेहूं की खरीद में लगी हैं। समय सीमा कम होने के चलते लक्ष्य पूरा होना मुश्किल ही लग रहा है। वैसे विभागीय अधिकारी लक्ष्य को पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
कोट
गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी है। गेहूं खरीद मामले में जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
वीके सिन्हा
जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
कोट
गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी है। गेहूं खरीद मामले में जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
वीके सिन्हा
जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मऊ