फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau got second place in development work and fifth place in revenue work

Mau News: विकास कार्यों में दूसरा और राजस्व कार्यों में मऊ को पांचवां स्थान

Wed, 11 Sep 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mau got second place in development work and fifth place in revenue work
सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यो की प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद मऊ ने दूसरा और राजस्व एवं विकास कार्यों में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। बीते माह जुलाई में विकास कार्यों की जारी रैंकिंग में जनपद ने 13वां तथा राजस्व एवं विकास कार्यों की संयुक्त सूची में दसवां स्थान हासिल किया था। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने संबंधित विभाग के समस्त अधिकारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी बेहतर प्रयास करने को कहा। विकास कार्यों की रैंकिंग के लिए निर्धारित कुल 10 अंकों में से जनपद मऊ ने 9.48 अंक प्राप्त करते हुए निर्धारित कुल अंकों का 94.80 प्रतिशत प्राप्त किया। जिसमें जनपद को विकास कार्यों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पहना स्थान जनपद महाराजगंज को 9.61 अंक सहित 96.10 फीसद पाने पर मिला है। इसी प्रकार राजस्व एवं विकास कार्यों की जारी सूची में निर्धारित कुल 10 अंकों में जनपद मऊ ने 8.79 अंक प्राप्त करते हुए 87.90 प्रतिशत अंक हासिल किया। राजस्व एवं विकास कार्यों की संयुक्त सूची में भी जनपद महाराजगंज ने पहला स्थान प्राप्त किया है। डीएम प्रवीण मिश्र ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के सभी विभाग द्वारा होने वाली सभी कार्य गुणवत्तापरक तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed