{"_id":"6a0cac395a5b5bda8f0ad77f","slug":"mau-eleven-defeated-sandeep-eleven-ghazipur-by-eight-wickets-mau-news-c-295-1-svns1029-145761-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ इलेवन ने संदीप इलेवन गाजीपुर को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ इलेवन ने संदीप इलेवन गाजीपुर को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर मंगलवार को संदीप इलेवन गाजीपुर और मऊ इलेवन के बीच 30-30 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें मऊ इलेवन ने संदीप इलेवन गाजीपुर को आठ विकेट से हरा दिया।
मैच में मऊ इलेवन ने टॉस जीतकर संदीप इलेवन गाजीपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 30 ओवर में पांच गेंद शेष रहते संदीप इलेवन गाजीपुर की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाज सचिन यादव ने 46 रन, संदीप मौर्य ने 44 रन और शुभम वर्मा ने 32 रन का योगदान दिया।
वहीं मऊ इलेवन की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए अनुरोदय और प्रवीण ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सलमान साह को दो विकेट और श्रीमांशु को एक विकेट मिला।
मऊ इलेवन के सामने 160 रन का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा और उसने आठ विकेट शेष रहते आसानी से मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आर्यन राव ने नाबाद 79 रन, सुरेंद्र ने 34 रन और जीशान ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन
वहीं संदीप इलेवन की ओर से गेंदबाज नोमान खान और संदीप मौर्य ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन राव रहे। मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और यश रघुवंशी रहे।