फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Election Result 2022 Mau Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Mau Election Result: खुल गया वोटों का पिटारा, जानिए मऊ विधानसभा में किसने मारी बाजी, कौन हो गया फेल

Thu, 10 Mar 2022 06:32 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 10 Mar 2022 06:32 PM IST
सार

मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था। कृषि मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

विज्ञापन
Mau Election Result 2022 Mau Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
मतदान के लिए बूथ पर खड़े मतदाता (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कृषि मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इस पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर भी रखी गई। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था।

विज्ञापन


6 बजे तक आए रुझाने के अनुसार मऊ सदर से अब्बास अंसारी, घोसी से सपा के दारा सिंह चौहान, मोहम्मदाबाद सीट से सपा के राजेंद्र कुमार और मधुबन से बीजेपी के राम बिलास चौहान आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर हर विधानसभा वार 14-14 काउंटर बनाए गए थे। वोटों की गिनती के समय प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी के सिर्फ एक ही एजेंट को रहने की इजाजत थी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए विधानसभा वार चार मतगणना हाल बनाये थे। सुरक्षा के दृष्टिगत मतगणना स्थल के प्रत्येक गेट पर सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती थी। प्रत्याशियों और एजेंटों की गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था बलिया रोड पर तथा मतगणना कार्मिकों हेतु गेट नंबर एक के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए मीडिया एवं प्रत्याशियों, एजेंटों के लिए गेट नंबर तीन का चयन किया गया था। यह लोग गेट नंबर तीन से ही अंदर प्रवेश कर पाए। गेट नंबर तीन के सामने ही मीडिया सेंटर की स्थापना की गई थी, जहां पर उनके बैठने एवं सजीव प्रसारण देखने हेतु एलईडी की व्यवस्था थी। मतगणना के लिए 224 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य गेट के अलावा विधानसभा वार हालों में भी लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई थी, जिससे सूचनाओं का प्रसार किया गया।


जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे कर्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन मतगणना शुरू होने के पूर्व की गई। इस दौरान समस्त सामान्य प्रेक्षक भी उपस्थित रहे। तृतीय रेंडमाईजेशन के उपरांत मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के टेबल का निर्धारण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना कर्मी सुबह छह बजे अपने निर्धारित टेबल पर उपस्थित हुए, ताकि समय से मतगणना कार्य प्रारंभ हो सके। मतगणना कार्य से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोगों के लिए मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित था, अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed