{"_id":"6457911b4dcc9b3faa079ab6","slug":"mau-crime-wife-was-infidelity-for-three-years-call-details-revealed-the-secret-husband-said-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Crime: तीन साल से पत्नी कर रही थी बेवफाई, कॉल डिटेल ने खोला राज, माफी मांगने पर पति ने कही ये बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Crime: तीन साल से पत्नी कर रही थी बेवफाई, कॉल डिटेल ने खोला राज, माफी मांगने पर पति ने कही ये बात...
Sun, 07 May 2023 05:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 05:23 PM IST
सार
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार एच्छिक ब्यूरो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों के समक्ष 34 मामले आए। इसमें छह मामले का निस्तारण हुुआ। जबकि दो दंपतियों ने आपसी मनमुटाव भुलाकर पुनः एक साथ रहने को तैयार हुए। बैठक में जमीनी विवाद, शिकायकर्ता की उदासीनता तथा अनुपस्थिति के चलते चार फाइलों को बंद किया गया।
विज्ञापन
तीन साल से पत्नी कर रही थी बेवफाई, कॉल डिटेल ने खोला राज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है, इसमें विश्वास की एक महत्वपूर्ण जगह होती है। लेकिन मेरी पत्नी ने इस रिश्ते को कलंकित किया है। मुझे अब इसके साथ नहीं रहना है, मुझे आप लोग इससे तलाक दिलवाए। यह बात रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार एच्छिक ब्यूरो की बैठक में एक पुरूष ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत करते हुए कही। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी से तीन साल से संबंध है। वह दिन रात मोबाइल पर बात करती है, शक होने पर उसने कॉल डिटेल निकलवाया, जिसमें उसका शक सही साबित हुआ। चौकाने वाली बात है कि अपनी इस गलती का अहसास करते हुए महिला ने माफी मांगी, लेकिन पति तलाक देने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'अगले छह माह के लिए जिले में घुसना मत': मुनादी कर दिखाया बाहर का रास्ता, मऊ में चला पुलिस का डंडा
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार एच्छिक ब्यूरो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों के समक्ष 34 मामले आए। इसमें छह मामले का निस्तारण हुुआ। जबकि दो दंपतियों ने आपसी मनमुटाव भुलाकर पुनः एक साथ रहने को तैयार हुए। बैठक में जमीनी विवाद, शिकायकर्ता की उदासीनता तथा अनुपस्थिति के चलते चार फाइलों को बंद किया गया। इस दौरान दो महिलाओं ने विदेश में रहने वाले अपने पतियों की शिकायत की। जिसमें एक में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति सऊदी अरब में है, ससुराल वाले उसकी आर्थिक मदद नहीं कर रहे हैं और उसका पति भी उससे मतलब नहीं रख रहा है। इससे उसे और उसके तीन बच्चों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।वहीं दूसरे मामले में भी यहीं स्थिति पीड़िता ने ब्यूरो के सदस्यों के समक्ष उठाया।बैठक में सर्वेश दूबे,अर्चना उपाध्याय,मौलवी अरशद, उपनिरीक्षक आत्मा सिंह, महिला आरक्षी प्रीति दूबे, पुष्पा गुप्ता शामिल रही।
विज्ञापन