{"_id":"64577b22205a6956d80ce807","slug":"don-t-enter-the-district-for-the-next-six-months-shouted-the-way-out-police-baton-in-mau-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगले छह माह के लिए जिले में घुसना मत': मुनादी कर दिखाया बाहर का रास्ता, मऊ में चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अगले छह माह के लिए जिले में घुसना मत': मुनादी कर दिखाया बाहर का रास्ता, मऊ में चला पुलिस का डंडा
Sun, 07 May 2023 03:49 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 03:49 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के क्रम में सरायलखंसी पुलिस द्वारा उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनिमय के तहत छह माह के लिए हीरा यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव निवासी अछार थाना सरायलखंसी को जिलाबदर किया गया है।
विज्ञापन
मुनादी कर दिखाया बाहर का रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस एक्शन मोड पर दिख रही है।इसीक्रम में रविवार की देर शाम पुलिस ने दो जिलाबदर अपराधियों को जिले से बाहर का रास्ता दिखाया। पुलिस ने बकायदा मुनादी कराने के साथ इस कार्रवाई का वीडियो बनाया। पुलिस की यह दूसरी कार्यवाही है, इससे पहले पुलिस ने घोसी कोतवाली क्षेत्र से जिलाबदर किए गए एक पूर्व ब्लाक प्रमुख को जिले से बाहर किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: घूस लेते पकड़ा गया बरेका का सिविल इंजीनियर कंपलसरी रिटायर, जल्द की जाएगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के क्रम में सरायलखंसी पुलिस द्वारा उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनिमय के तहत छह माह के लिए हीरा यादव पुत्र स्व0 रामहित यादव निवासी अछार थाना सरायलखंसी को जिलाबदर किया गया है।इसी तरह से कोपागंज थाना क्षेत्र के हिकमा गाढ़ा निवासी अफजल पुत्र स्व0 मुहम्मद युनूस को जिलाबदर किया गया है।इसकेे लेकर पुलिस ने शनिवार की देर शाम दोनों अपराधियों को नियमानुसार नोटिस तामिला कराकर मुनादी कर जनपद की सीमा से बाहर रखने हेतु हिदायत देकर जिलाबदर की कार्यवाही की गयी।
विज्ञापन