फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Cricket Club defeated Star XI Barhalganj by 3 wickets

Mau News: मऊ क्रिकेट क्लब ने स्टार इलेवन बड़हलगंज को 3 विकेट से हराया

Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mau Cricket Club defeated Star XI Barhalganj by 3 wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित मैच में खेलते ​खिलाड़ी।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को स्टार इलेवन क्रिकेट अकादमी बड़हलगंज और मऊ क्रिकेट क्लब की अंडर-12 टीमों के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया। इसमें मऊ क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर स्टार इलेवन क्रिकेट अकादमी बड़हलगंज ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर से 3 गेंद पहले पूरी टीम 168 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राघव राव ने 45 रन, आकाश ने 14 रन, अभय ने 39 रन और विनीत ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन

मऊ क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने 3 विकेट, विनय ने 2 विकेट तथा राहुल, दिव्यांश और शिवांश ने 1-1 विकेट लिया।
169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मऊ क्रिकेट क्लब की शुरुआत भी धीमी रही और टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीम की ओर से आदर्श ने 14 रन, रेहान ने 23 रन, अरिहंत ने 11 रन, फरहान ने 79 रन और अंकित ने 10 रन बनाए। टीम ने 33 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाकर जीत हासिल की। बड़हलगंज टीम की ओर से अभय ने 3 विकेट, अक्षत ने 2 विकेट और विनीत ने 1 विकेट लिया। फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्कोरिंग आदर्श यादव ने की, जबकि अंपायरिंग अमित कुमार और मुकेश शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed