फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau clinches Freedom Fighter Cup; defeats Ghazipur by three runs in a thrilling match.

Mau News: फ्रीडम फाइटर कप पर मऊ का कब्जा, रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर को तीन रन से दी मात

Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mau clinches Freedom Fighter Cup; defeats Ghazipur by three runs in a thrilling match.
नगर के भीटी ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता ​बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के भीटी स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय ‘फ्रीडम फाइटर कप’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 30-30 ओवर के रोमांचक मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने प्रवीण क्रिकेट क्लब गाजीपुर को महज 3 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मऊ की टीम ने 28.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। नदीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 45 रन बनाए। श्रेयांश ने 31 और आरव सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। गाजीपुर की ओर से आदित्य गुल्लू और आदित्य सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। आयुष गुप्ता को 2, जबकि सन्नी और अश्वनी को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन

174 रन पर सिमटी गाजीपुर की टीम-178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की शुरुआत अच्छी रही। देव ने 33, पीयूष ने 21 और रिशु ने 15 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, इसके बाद मऊ के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। गाजीपुर की पूरी टीम 174 रन पर ऑलआउट हो गई और मऊ ने मुकाबला 3 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 विकेट लेकर अनंत सिंह बने मैन ऑफ द मैच-मऊ की जीत में गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक रही। अनंत सिंह ने 4 विकेट चटकाकर गाजीपुर की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। राज और आदर्श ने 2-2 विकेट लिए, जबकि फरहान और नूर को 1-1 सफलता मिली। मुकाबले का संचालन अंपायर पवन और अमरीश की देखरेख में हुआ। वहीं, स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रवीण चौरसिया ने निभाई। संवाद
रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर तक चले संघर्ष के बाद मऊ की टीम ने 3 रन से जीत दर्ज कर फ्रीडम फाइटर कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed