फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau became engrossed in waiting for the birth of Shri Krishna, tableaux decorated in houses and temples

Mau News: श्रीकृष्ण जन्म के इंतजार में मगन हुआ मऊ, घरों और मंदिरों में सजीं झांकियां

Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Mau became engrossed in waiting for the birth of Shri Krishna, tableaux decorated in houses and temples
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए चल रही तैयारियां रविवार को पूरी हो गई। प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री और सजावटी सामानों की खरीदारी से चहल-पहल बढ़ गई है। सर्राफा की दुकानों पर लोग चांदी की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, चांदी की बांसुरी की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

सर्राफा की दुकानों पर श्रद्धालु चांदी की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, बांसुरी की खरीदारी करते दिखे। भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की प्रतिमा दो हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक बिक रही थी। जबकि चांदी की बांसुरी 500 रुपये से दो हजार रुपये तक बिक रही थी। जबकि पूजा सामग्री सहित विभिन्न सामानों की खरीदारी किए जाने से बाजारों में चहल पहल रही। इस संबंध में नगर के घास बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी विजय सर्राफ का कहना था कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर चांदी की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, चांदी की बांसुरी कुछ ही पीस बिकती है।
विज्ञापन

नगर के सिंधी कालोनी, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, रोडवेज, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, दोहरीघाट, कोपागंज, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रों के घरों में झांकी सजाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही नगर के शीतला माता धाम, वनदेवी धाम, पावरहाउस स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, कैलाशपुरी मंदिर, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, ताजोपुर स्थित सिंधी बाबा की कुटी, वनदेवी धाम सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर पूजन अर्चन होगा। पूजा पंडालों में स्थापित होने वाली भगवान कृष्ण की प्रतिमाएं नगर के भीटी अंधा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर बनाई जा रही थी। मूर्तिकार प्रतिमाओं को फाइनल टच देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग
मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं.विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि अष्टमी सोमवार को सुबह 8.20 बजे लग जाएगी, जो मंगलवार को सुबह 6.35 तक रहेगी। रात नौ बजे से रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। ऐसे में सोमवार को रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। ऐसा ही संयोग भगवान कृष्ण के जन्म के समय भी बना था। इस वक्त रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा का वृषभ राशि में होना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। अगर जन्माष्टमी सोमवार या बुधवार को पड़ जाए तो यह किसी दुर्लभ संयोग की तरह होता है। इन दोनों दिन जन्माष्टमी पड़ने से जयंती योग बनता है जो बेहद शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि बुधवार के दिन ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इससे छह दिन बाद सोमवार को भगवान कृष्ण का नामकरण हुआ था। बताया कि शुभ योग में व्रत रखने और पूजन अर्चन करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed