फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Master roll will be checked in Mau and matched with video

Amar Ujala Impact : मऊ में मास्टर रोल जांच कर वीडियो से होगा मिलान, अनियमितता पर होगी रिकवरी

Mon, 09 Dec 2024 05:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 05:19 PM IST
सार

मऊ में अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला है। मुस्कुरा गांव में जेसीबी लगाकर मनरेगा के काम की जांच की गई और इस जांच को करने लोकपाल पहुंची। 

विज्ञापन
Master roll will be checked in Mau and matched with video
निरीक्षण करने पहुंची लोकपाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विकासखंड कोपागंज की मुस्कुरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ने मनरेगा से होने वाले कई काम जेसीबी से पक्की नाली तोड़वाकर चकमार्ग बनवाने। पोखरी को भी मनरेगा मजदूरों की बजाय जेसीबी लगाकर कराने और नाली तोड़ने, ड्रेन को पाटने और मनरेगा मजदूरों से काम नहीं कराने के बाद भी उसका भुगतान कराने पर ग्रामीणों ने शिकायत किया था। इस पर अमर उजाला ने बीते एक दिसंबर को सरकारी ट्यूबवेल की पक्की नाली पाटकर बनवाया चकमार्ग, ग्रामीण परेशान नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। खबर प्रकाशन के आठवें दिन बाद सोमवार को लोकपाल विनिता पांडेय मुस्कुरा गांव पहुंची।

विज्ञापन


उन्होने गांव में बैठक कर ग्रामीणों की सभी शिकायत को गंभीरता से सुना और गांव में जहां पर भी मनरेगा से काम कराए गए थे, उसका स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नाली तोड़ देने से फसलों की सिंचाई करने में परेशानी होती है। वही दूसरी तरफ ड्रेन पाट दिए जाने के कारण खेतों में बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे धान की फसल बर्बाद हो गई और गेहूं की बुवाई बाधित है। ग्रामीण हरिहर यादव, कुशहर, जीउत, सुभाष, गोवर्धन, हरिश्चंद्र, वीरेंद्र, रामू ने बताया कि सरकारी ट्यूबवेल की पक्की नाली तोड़कर वहां पर कच्चा रास्ता बनाया गया है। कहा कि चकमार्ग का काम मनरेगा से नहीं बल्कि जेसीबी से कराया गया है।
विज्ञापन


कार्य में कन्हैया के ट्यूबवेल तक होने वाले कार्य में एक लाख 82 हजार 24 रुपये एवं किशोर के ट्यूबवेल से होने वाले कार्य में करीब 1 लाख 26 हजार 72 रुपये का खर्च दिखाया गया। इस दौरान लोकपाल ने गांव में पोखरी की खोदाई जेसीबी से कराए जाने संबंधी वीडियो भी देखा। पोखरी का निरीक्षण करने के बाद लोकपाल ने नहर और ड्रेन के काम को भी देखा। करीब दो घंटे से अधिक समय तक लोकपाल गांव में मौजूद थी। शिकायत पर गांव में मनरेगा से होने वाले की जांच किया गया है। मनरेगा मजदूरों का बयान भी लिया गया। होने वाले काम का मास्टर रोल से मिलान करने के बाद वीडियो की भी जांच किया जाएगा। सही पाए जाने पर रिकवरी कराने के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed