फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Marks don't decide the future, continuous learning is also important: Shyamsundar Patel

अंक तय नहीं करते भविष्य, निरंतर सीखना भी जरूरी : श्यामसुंदर पटेल

Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Marks don't decide the future, continuous learning is also important: Shyamsundar Patel
कस्बे के दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘नई दिशा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर मंडाव श्यामसुंदर पटेल ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को बताया कि अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहें। आने वाले समय में प्रतियोगिता और बढ़ने वाली है, इसलिए उसकी तैयारी भी पूरी मजबूती के साथ करें। इस दौरान 350 से ज्यादा विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ‘नई दिशा : भविष्य की ओर पहला कदम’ का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह महत्वपूर्ण सीख देना है कि भविष्य की सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि जीवन में सही दृष्टिकोण, अथक मेहनत और अटूट आत्मविश्वास का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रा सोनम ने पूछा कि क्या कभी ऐसा समय आया, जब अंकों ने अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया? इसका जवाब देते हुए मुख्य वक्ता ने बताया कि उनके जीवन में ऐसे कई क्षण आए, जब परिणाम उनकी उम्मीदों के विपरीत रहे।

ऐसे समय में उन्होंने हमेशा अपनी आंतरिक क्षमताओं पर भरोसा रखा और यह सीखा कि अंक केवल उनकी कहानी का एक हिस्सा हैं, पूरी कहानी नहीं।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार मल्ल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर विद्यालयों में आयोजित होने चाहिए।
प्रधानाचार्य सीपी आर्य, सुनील कुशवाहा, रणधीर मल्ल, मणिंद्र मल्ल, योगेश सिंह, रामबचन यादव, अरुण मल्ल, मतुल्लाह खान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed