फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many trains including Dadar, Krishak were late

दादर, कृषक सहित कई ट्रेनें रही लेट

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Dadar, Krishak were late
मऊ। वाराणसी-वाराणसी सिटी के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते मऊ जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें शनिवार को अपने समय से काफी विलंब से चलीं। ऐसे में इन ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी समस्याओं से जूझना पड़ा। वर्तमान में मांगलिक आयोजनों के चलते मऊ जंक्शन पहुंच कर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शनिवार की दोपहर में पहुंचे हजारों यात्रियों को उस समय काफी परेशान होना पड़ा जब उन्हें पता चला कि वाराणसी सिटी व वाराणसी कैंट के बीच मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और ट्रेने विलंबित चल रही हैं। दरअसल मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, ईएमयू समेत कई ट्रेनें दो-दो घंटे तक के विलंब से मऊ जंक्शन पर पहुंची। सकारात्मक बात रही कि एक ट्रैक से ट्रेनों के पास दिए जाने से मऊ जंक्शन से वाराणसी सिटी व कैंट से होकर जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed