मधुबन। नगर पंचायत के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ सुनील कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में प्राइमरी एवं जूनियर स्तर के बालक बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने दाव आजमाए। प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में नेवादा गोपालपुर, कमल सागर प्राथमिक विद्यालय, बालिका में नेवादा गोपालपुर, परसुपुर तो उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालिका में नेवादा गोपालपुर, दुबारी तथा उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में कमल सागर एवं परसुपुर के छात्र सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचे बीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कभी हमारे खेल का एक प्रमुख अंग रहे कबड्डी का अस्तित्व धीरे धीरे समाप्त हो रहा है । ऐसे में यह खेल प्रतियोगिता कबड्डी प्रेमियो के लिये संजीवनी का काम करेगा। इस दौरान वकील सिंह, मंगल राम, प्रेम सागर एंव अरुण यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई।