फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many history created after the declaration of the result of the District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य का परिणाम घोषित होने पर रचा कई इतिहास

Tue, 04 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Many history created after the declaration of the result of the District Panchayat member
मऊ। जिले में तीसरे दिन देर शाम तक जिला पंचायत सदस्यों के जीत हार के लिए गणना चलती रही। इस दौरान जैसे जैसे परिणाम आ रहे थे, एक एक नया इतिहास रचा जा रहा था। इस दौरान सहरोज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मनोज राय और वार्ड नंबर पांच सिपाह से सुभाष यदुवंशी ने हैट्रिक लगाई। दोनों प्रत्याशी लगातार तीसरी बार सदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर 30 सुल्तानीपुर से श्वेता कुमारी ने जीत दर्ज कराई। श्वेता निर्दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में उतरी थी। प्रोफाइल में देखा जाए तो वह बीएससी मैथ से अंतिम वर्ष की छात्रा है। बोली उसके पिता बीते चुनाव में मैदान में उतरे थे। लेकिन हार गए, इसबार पिता की इच्छा थी, कि वो चुनाव लड़े, लेकिन सीट आरक्षित होने के कारण वो चाह कर भी चुनाव नहीं लड़ सकते थे। पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए श्वेता ने पर्चा दाखिल किया और विजयी हुई। इसी क्रम में वार्ड 17 रसूलपुर से विजयी बसपा प्रत्याशी इंद्रवती देवी की उम्र 75 वर्ष है। इंद्रावती को प्रमाण पत्र डीसी मनरेगा ने सौंपा, बाहर निकलने पर जब इंद्रावती से पूछा गया, कि वो चुनाव जीत कर क्या बनी है, तो उन्हे इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन एक बात बोली कि वो जनता की सेवा करेंगी। इंद्रवती का सबसे छोटा बेटा वकील है, उसने प्रयास कर मां को चुनाव मैदान में उतारा ही नहीं जीत भी दिलवाई। वार्ड नंबर 31 सरसेना से विद्यावती ने जद्दोजहद के बाद 11 वोटों से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed