फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Man's dead body found on railway track, could not be identified

Mau News: रेलवे ट्रैक पर मिला पुरुष का शव, पहचान नहीं हो सकी

Sun, 05 May 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Man's dead body found on railway track, could not be identified
बढुआगोदाम। सरायलखंसी के अछार गांव में शनिवार सुबह रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को हटाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया। आरपीएफ ने सरायलखंसी थाने की पुलिस को शव सौंप दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आनंद विहार से मऊ आ रही मऊ एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से मऊ जंक्शन पहुंची। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6:25 बजे उन्हें अछार गांव में रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। टीम ने वहां पहुंचकर शव को पटरी से हटाया जिससे ट्रेनों का आवागमन चालू हो सका। तलाशी लेने पर शव के पास कुछ नहीं मिला ताकि उसकी पहचान हो सके। शव को सरायलखंसी थाने की पुलिस को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed