Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedant Club defeated Mau Academy by 3 wickets.

Mau News: वेदांत क्लब ने मऊ एकेडमी को 3 विकेट से हराया

Sat, 14 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vedant Club defeated Mau Academy by 3 wickets.
नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। सहादतपुरा स्थित शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मैदान पर खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से शिकस्त दी। वेदांत क्रिकेट क्लब की इस जीत में आर्यन प्रजापति की नाबाद 75 रनों की शानदार पारी और अमूल्यम सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित ओवरों में अच्छी शुरुआत की और 33.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सुमित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 82 रनों का शानदार योगदान दिया। उनके अलावा राजकुमार यादव ने 30 और आयुष ने 27 रन बनाए।
विज्ञापन


वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से अमूल्यम सिंह ने कहर बरपाते हुए बेहद किफायती गेंदबाजी की और मात्र 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे मऊ एकेडमी की पारी को समय से पहले समेटने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



212 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की शुरुआत में कुछ झटके लगे, लेकिन आर्यन प्रजापति और यश रघुवंशी ने शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। आर्यन प्रजापति ने सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए 81 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। वहीं यश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 44 गेंदों में 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अंत में यदवेंद्र सिंह यादव ने महज 4 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर टीम को 30.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया और रोमांचक जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed