फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mandalayukt listened to villagers' problem by installing chaupal

मंडलायुक्त ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Tue, 22 Dec 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Mandalayukt listened to villagers' problem by installing chaupal
बडराव ब्लाक के कुसुम्हा गांव के मुरादपुर पुरवे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मण्डलायुक्? - फोटो : MAU
मऊ। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के मुरादपुर पुरवे में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को चौपाल लगाई। इस दौरान मंडलायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर को गांव में कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। बाढ़ में किसानों की डूबी फसलों का मुआवजा और नाविकों को मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत आई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त की चौपाल के संदर्भ में ग्राम प्रधान ने दो दिन पहले डुगडुगी पिटवा कर सूचना दी थी। ताकि चौपाल में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। चौपाल में ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने साफ साफ कहा कि यदि आप सभी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है तो सीधे मुझसे संपर्क करें। इस कार्य में अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोष राय ने कहा कि गोठा नई बाजार से दो संपर्क मार्ग जर्जर हो गए हैं, जिसकी मरम्मत करवाई जाय। वहीं बाढ़ में किसानों की डूबी फसलों का मुआवजा अब तक नहीं मिला। निषाद समाज के लोगों ने भी मंडलायुक्त को पत्रक सौंपा। कहा कि बाढ़ के समय की मजदूरी नाविकों को अभी तक नहीं मिली। चौपाल में रामबिलास चौबे विभाग कार्यवाह, अजय राय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मुसाफिर यादव, डॉ. एचएन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विनय कुमार राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed