फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbad shot the young man openly in an argument over taking goods at the shop

मऊ में बदमाश ने सरेआम युवक को मारी गोली: मुख्तार अंसारी से जोड़ा जा रहा नाम, क्या है पूरा मामला ?

Thu, 03 Nov 2022 11:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Manbad shot the young man openly in an argument over taking goods at the shop
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो

शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी बाजार में बुधवार को दोपहर के समय किराना की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक को दो मनबढ़ों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली उसके जांघ में लगी। घटना के बाद आरोपी भाग गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे का भतीजा है। मनबढ़ों का नाम मुख्तार अंसारी से भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती भीटी निवासी अजय दूबे (27) पुत्र अशोक कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था। पांडेय कटरा में पहुंचकर किराने की दुकान से सामान ले रहा था। इसी बीच दुकान पर अपने साथी के साथ मौजूद पंकज से उसकी कहासुनी हो गई। पंकज ने अपनी पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर की जांघ के आरपार हो गयी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गये। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पंकज को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने बाद में पंकज को वाराणसी रेफर कर दिया। गोली लगने की सूचना पर पंकज का भाई अभिनंदन भी मौके पर पहुंचा। भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारने की सूचना पर सीओ धनंजय मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
सीओ सीटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश पंकज सिंह का संबंध मुख्तार अंसारी गिरोह से है। एक माह पहले अवैध असलहा के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों वह जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed