{"_id":"5a8f091e4f1c1b8e238ba31a","slug":"managed-urs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मना उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मना उर्स
mau news
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीद्पुर। नगर पंचायत वलीदपुर में हजरत शाह मोहम्मद कामिल नोमानी साहब का 118 वां उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। यहाँ पर दूर दराज से आये मुरीद अपनी मन्न्ते मानते रहे। यहां आने पर जिनकी मुरादें पूरी होती हैं वे यहां आते हैं। बनारस से आये मुरीद सुल्तान कहना था कि हम लगभग पाँच साल से आ रहे हैं और हमारी हर तमन्ना पूरी होती है। महाराष्ट्र से आये मोबीन अहमद का कहना है कि हम नौ साल से बाबा के मजार पर आ रहे हमको बहुत आराम है। सूफी साहब की मजार पर लगने वाला उर्स में पहले दिन चादर की रस्म पाँच बजे शाम को हुई। दूसरे दिन शुक्रवार को गागर की रस्म सुबह नौ बजे होगी ।यहाँ पर सुरक्षा को लेकर पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।दरगाह के मुतवल्ली हाजी साहब मंसूर अब्बासी मुरीदों ठहरने आदि के इंतजाम में लगे रहे।
विज्ञापन