{"_id":"67cb45b96ee4fe8fd204bf2f","slug":"make-a-reel-on-cleanliness-the-government-will-give-a-reward-of-5-thousand-rupees-mau-news-c-295-1-mau1002-125003-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्वच्छता संबंधी रील बनाएं, 5 हजार रुपये इनाम देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्वच्छता संबंधी रील बनाएं, 5 हजार रुपये इनाम देगी सरकार
विज्ञापन
मऊ। अब सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों के लिए भारत सरकार ने इनाम जीतने के लिए नई योजना शुरू की है। वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता के तहत गांवों में स्वच्छता संबंधित सबसे बेहतर पांच रील बनाने वाले प्रतियोगी को सरकार द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें ग्रामीण स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल पर आधारित पांच रील बनाकर कोई भी इनाम जीत सकता हैं। प्रतिभागियों को स्वच्छता और जल जीवन मिशन से जुड़ी 90 से 150 सेकेंड रील बनाकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ये प्रतियोगिता बीते एक फरवरी से चल रही है जो 30 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी।
पंचायतीराज विभाग के प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारी अजीत सिंह और जिला समन्वयक अंकित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ सुजल गांव में परिवर्तित करना है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में बीते सात फरवरी को विभिन्न राज्यों के साथ इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई थी। इन रीलों को निर्धारित विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिले से केवल एक श्रेष्ठ प्रतिभागी का चयन होगा जिसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन थीमों पर आधारित है प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता के लिए तीन प्रमुख थीम निर्धारित की गई हैं, जिसमें पहला स्वच्छ सुजल गांव के तहत स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देना। दूसरा गांव विकसित भारत की ओर यानि कि ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और विकसित बनाना। तीसरा स्वच्छता, जल और समुदाय यानि स्वच्छता और जल प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।