फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahatma Gandhi was the leader of truth, non-violence and global peace.

सत्य अहिंसा व वैश्विक शांति के प्रणेता थे महात्मा गांधी

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi was the leader of truth, non-violence and global peace.
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी, स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर जिला जेल परिसर में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिला कारागार में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा कारागार के मुख्य गेट पर ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला कारागार परिसर में चल रहे दो दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों में महिला बंदियों में लूडो में रुखसाना ने तो चेस में रिंकी, वहीं पुरुष बंदियों में चेस में अर्जुन सिंह, लूडो में रण विजय सिंह, कैरम में फिरोज अख्तर ने अपने प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी केएम पाठक ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने में सभी आगे आएं तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपने जीवन में आत्मसात करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने वाले बापू ने लोगों को अपने व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखाया। इस अवसर पर बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी में जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि सत्य अहिंसा और वैश्विक शांति के प्रणेता महात्मा गांधी थे। पूरी दुनिया में महात्मा गांधी को जो सम्मान दिया वह अपने आप में एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है। इस दौरान शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, मीडिया प्रभारी अकरम प्रेमियर, जिला महासचिव मधुसूदन त्रिपाठी,प्रदेश सचिव पिछड़ा विभाग प्रेमचंद्र चौहान, जिला सचिव रामकरण यादव, जिलाध्यक्ष व्यापार शशिकांत राय, संदीप यादव, अब्दुल वाजिद, अफ़रोज अहमद आदि शामिल थे।
गांधी जयंती के अवसर पर छात्र नवजवान जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत घोसी विधानसभा के मझवारा मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा पर छात्रों के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में दो घंटे का उपवास रख सरकार को चेताया। कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार छात्र, नवजवान,किसान बुनकर विरोधी है।इस दौरान प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह बड़े, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह,कृष्णा यादव,जिला महासचिव अखिलेश भारती, जिला सचिव सूर्यमणि भारती, कार्तिक श्रीवास्तवआदि शामिल रहे।
रतनपुरा: उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विभूतियों का जन्मदिन बहुत ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुन्ना यादव, अमरनाथ चौहान, जसवंत यादव, चंडी बाबा, जगराम यादव, अखिलेश चौहान, शेषनाथ राम, रमाकांत राजभर, सरवन भारती, सतीश यादव, मंटू सोनकर, निर्मल राजभर आदि शामिल रहे।
सूरजपुर: दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों गांधी जयंती तथा शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विभूति नारायण इंटर कालेज सूरजपुर, छोटे लोहिया पीजी कालेज काशीधाम सूरजपुर, केशव माधव बैजनाथ महाविद्यालय चकविलायत दरगाह, अंबिका दत्त तिवारी प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर, मां विन्ध्यवासिनी डिग्री कालेज चकहसन बंधनपुर,श्री संत तुलसीदास इंटर कालेज मुहम्मदपुर, उप डाकघर सूरजपुर पर ध्वजारोहण के पश्चात दो महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक पूनम यादव, प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्या मीरा राय, डॉ. पीके सिंह, शशांक नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार तिवारी, प्रबंधक डॉ. श्रीकांत पांडेय,कृष्णमोहन तिवारी, श्रीप्रकाश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
चिरैयाकोट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के स्कूलो राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, थाना, आरडीएस पब्लिक स्कूल, पीके एस पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय,सभी बैंकों सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थानो में जगह जगह झंडारोहण किया गया। लोगों ने महात्मागांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा...
मऊ। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में पूरे देश मे आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में पुरानी तहसील सहादतपुरा से भारी बरसात के बीच प्रतीकात्मक रूप में प्रारंभ हुई। मुख्य आजादी की दौड़ में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारी, भारत स्काउट गाइड, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के खिलाडी , पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन, सहित सैकड़ों की संख्या में जनपदवासी भारत माता की जय, वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा-विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा आदि नारों के साथ आजादी की दौड़ सहादतपुरा से प्रारंभ होकर, बाल निकेतन तिराहे पर पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed