फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahatma Gandhi's death anniversary

अहिंसा के पुजारी को किया नमन

Sat, 31 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's death anniversary
जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों तथा संगठनों ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। इस मौके पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस कमेटी ने बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन के साथ सन 1942 में ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करके आजादी दिलाए।
विज्ञापन



माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अनुशासित तरीके से अंग्रेजों के विरुद्ध भारतियों को संगठित किया। जिसका परिणाम रहा कि सन 1947 में देश आजाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अली ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी ने हिंदू मुसलमानों को एक साथ रखकर अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाया था।


इस दौरान रामनिवास राय, रवि गोपाल, सावंत सिंह, सुभाष चंद्र पटेल, धनंजय सिंह, रामनिवास राय, राजेंद्र राम आदि शामिल थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक हुई।


इसमें महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम सहाय ने कहा कि सत्य अहिंसा के पुजारी तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। गांधी जी के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


 इस दौरान निरंजन गुप्ता, विनय कुमार गौतम, रामअधार निराला, सुरेश, सुशील कुमार, गोरखनाथ मिश्र आदि शामिल थे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रौजा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।


इसमें महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन देश के लिए समर्पित रहा।


 इस अवसर पर खालिद अंसारी, रामजपित पांडेय, नंद किशोर सिंह, राना खातून, सुहेल नोमानी आदि शामिल थे। इसी क्रम में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।



 इसमेें महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र तिवारी, रशीदा खातून, ज्ञान प्रकाश, अखिलेश चौहान, दिव्या त्रिपाठी, विजेंद्र कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed