फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahashivratri celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

Thu, 15 Feb 2018 12:57 AM IST
mau news
mau news Updated Thu, 15 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri celebrated with pomp
बढुआ गोदाम स्थित सिंधी कुटी पर आकर्षक सजावट।
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व दूसरे दिन भी बुधवार को धूम-धाम के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही शिव मंदिर पर लगे मेले में जमकर खरीदारी की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने अपने जीवन को धन्य किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के सिंधी बाबा की कुटी पर सुबह से देर शाम तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों की प्रस्तुतियों पर लोग देर तक झूमते रहे। इसी क्रम में नगर के ब्रह्मस्थान पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सिधवल, गाढ़ा, मुस्तफाबाद, रतनपुरा सहित विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आदर्श रामलीला समिति सदर बाजार के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती जी के विवाह का लीला का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ निकली शिवबारात काली स्थान, रेलवे प्रांगण से माता वैष्णो मंदिर पहुंची, जहां भोले शंकर जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।इसके बाद भीमपुरा चौक होते हुए रतनपुरा गांव, सदर बाजार, शंकर मंदिर, ब्लॉक मोड़, मुबारकपुर गांव होते हुए विसुकिया गांव के बाद काली स्थान रेलवे प्रांगण पर शिव, पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। शिव बारात में बारातहद्वारा अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शिव विवाह के बाद समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया था । जिसमें पुरुष, महिला व बच्चों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।अमिला संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के भटमीला, चिरैयाडाड़, सोनाड़ीह, हड़हुआ सहित विभिन्न इलाकों में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भब्य मेले का आयोजन भी हुआ।सुबह से ही महिला तथा पुरुष कतारबद्ध होकर भगवान शंकर का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर चिरैयाडाड़ स्थित शिव मंदिर तथा हड़हुआ में परंपरागत तरीके से मेले का आयोजन किया गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व दूसरे दिन भी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में परंपरागत तथा उल्लास के वातावरण में मनाया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर गोठा, झारखंड शिव मंदिर पर विशाल मेला का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने जिलेबी तथा चटपटी सामानों का लुत्फ उठाया। महिलाओीं ने श्रृथंगार के सामानो की खूब खरीदारी की। जगह-जगह हर हर महादेव के उद्घघोष से पूरे क्षेत्र शिवमय हो गया। भक्तों ने शिवबारात निकाली। गोंठा झारखंड शिव मंदिर पर 24 घंटे से चल रहे अखंड हरिकीर्तन के समापन पर पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा।कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज क़स्बा तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क़स्बा के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, बारह दुवरिया शिव मंदिर ,लैरो दोनवार शिव मंदिर ,देवकली शिब मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को फूल-मालाओं से सजाया गया था। शिव भक्त मंदिरों में बेलपत्र और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे हुए थे। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। रानीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के खुरहट स्थित महर्षि बाबा लोदी दास कुटी के शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे और जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।जागरण कार्यक्रम में प्रदीप मिश्रा के बम बम बोल रहा है काशी के भजन पर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed