{"_id":"ada1856543c8d6f394992e3cdda974a6","slug":"maharana-pratap-was-the-bow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप को किया नमन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 09 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को महाराणा प्रताप की 475वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ की ओर से संगठन के कार्यालय पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसिंह राणा ने इस मौके पर कहा कि महाराणा प्रताप समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय हैं।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजा आनंद ज्योति सिंह ने महाराणा प्रताप के त्याग व राष्ट्र के प्रति बलिदान की गाथा बताते हुए समाज को जागरूक किया।
संगठन के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, नंदलाल सिंह, सत्येंद्र सिंह ने समाज को राणा प्रताप के बलिदान से सभी को सीख लेने की शपथ दिलाते हुए इस दिन को यादगार बनाने की सलाह दी। महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर बधाई दी। इस दौरान संतोष सिंह, राजकिशोर सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
घोसी संवाददाता के अनुसार राष्ट्रवादी विचारधारा मंच घोसी के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती कस्बा के मझवारा मोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में मनाई गई।
इस मौके पर भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से युवाओं को सीख लेनी चाहिए।
प्रधानाचार्य उमेश पांडेय ने कहा कि पाठ्यक्रमों से राणा प्रताप की जीवनी को हटाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम सुनते ही देशभक्ति का भाव गूंजने लगता है।
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने स्व. श्याम नारायण पांडेय द्वारा रचित कई रचनाएं सुनाई। अमित सिंह ने कहा कि राणा प्रताप ने जीवन में लंबा संघर्ष किया।
इस मौके पर रमेश श्रीवास्तव,शिवम राय, रविंद्र उपाध्याय, अनिल मिश्र, राजीव चौबे, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, वायुनंदन मिश्र, ओमप्रकाश वर्मा, गुड्डू सिंह आदि शामिल थे।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के देहात मंडल के कार्यालय पर महाराणा प्रताप व गोपाल कृष्ण गोखले का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने महाराणा प्रताप को भारतीय इतिहास का युग पुरुष बताया। मंडल प्रभारी संतोष राय ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले देश की आजादी के महान नायक थे।
इस मौके पर रविंद्र वर्मा, केशभान, हिमांशु राय, हेमंत राय, सुरेश उपाध्याय, प्रह्लाद भारती, इंदल पासवान, अरविंद राय, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि शामिल थे। करहां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षत्रिय समाज की ओर से गुरादरी धाम पर बैठक कर महाराणा प्रताप के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में वीर सपूत महाराणा प्रताप की 475वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व बहुआयामी, अपराजेय, अदम्य साहस का प्रतीक बन गया।
राणा प्रताप का नाम आते ही स्वाभिमान व स्वदेश के अनुराग का भाव जागृत हो जाता है। विषम परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए आखिरी सांस तक मुगलशासकों से लड़ते रहे। समारोह को संगठन के जिलाध्यक्ष रामाशीष राय, सुजीत कुमार सिंह, रामकृष्ण भारद्वाज, भोला चौरसिया, संजय शर्मा, राजीव खन्ना आदि शामिल थे।