फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   maha shivratri

शिवालयों में गूंजता रहा हर-हर महादेव

Fri, 21 Feb 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
maha shivratri
महाशिवरात्रि पर नगर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर पर महादेव का पूजन अर्चन करतीं महिलाएं और युवतिय? - फोटो : MAU
मऊ। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शिव मंदिरो में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने व्रत रख कर शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। शिवालय जयकारों से गूंजते रहे। इस मौके पर आयोजित भजन कीर्तन से माहौल धार्मिक होता रहा। उधर, विभिन्न इलाकों में भगवान शिव के विवाह की लीला का मंचन किया गया और शिव बरात निकाली गई। गाजेबाजे के साथ निकली झांकी में श्रद्धालु उमड़े रहे। विभिन्न कांवरिया संघ से जुड़े लोग गाजीपुर आदि स्थानों से गंगा जल भर कर पैदल ही जिले में स्थित शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया। यही वजह थी कि नगर क्षेत्र में खास तौर से शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, सिंधी बाबा कुटी स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान, रोडवेज स्थित मंदिरों पर भक्तों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही। देवाधिदेव महादेव का फूलों से भव्य शृंगार किया गया था। कई मंदिरों में महादेव का अभिषेक दूध और गंगा जल से किया गया। उधर, शीतला माता धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर मेला जैसा दृश्य रहा। कई प्रमुख शिवमंदिरों पर सुरक्षा के बेेहतर इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed