फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Magistrate on duty till Holika Dahan is over'

‘होलिका दहन संपन्न होने तक ड्यूटी पर रहें मजिस्ट्रेट’

Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
'Magistrate on duty till Holika Dahan is over'
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कक्ष में होली त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में बैठक हुर्ह। इसमें होली त्योहार तथा शबेबरात के मद्देनजर जिले के समस्त स्थानों पर लगाए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी वाले क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक दूसरे के संपर्क में रहनेे तथा समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी दशा में मोबाइल बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विवादित होलिका स्थलों का चिह्नित करने, पहले से विवादित स्थलों पर विशेष नजर रखकर विवाद रोकने की हिदायत दी। उन्होंने आगाह किया कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट इस बात का विशेष ध्यान देंगे कि दो समुदायों में आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि जब तक होलिका दहन संपन्न हो न जाए, तब तक कोई मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी छोड़कर नहीं जाएगा। अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह ने कहा कि होली के मौके पर कुछ लोग शराब पीकर विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखनी चाहिए। कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा भी हो गई है। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों की तरफ से लोगों को शराब, भांग आदि देकर भ्रमित करने की कोशिश की जा सकती है। जुलूस में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी मस्जिदों के आस-पास लगी है, वह उपासना स्थलों पर रंग, गुलाल या कीचड़ आदि न फेंके जाएं, इस पर विशेष नजर रखें। सभी एसडीएम संबंधित तहसील क्षेत्रों में जुलूस अथवा विवाद पैदा होने पर नियंत्रण करेंगे तथा उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed