फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madrasa Education Board exams will start from today

मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरु होंगी

Fri, 13 May 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Education Board exams will start from today
मऊ। उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेन्ड्री, सीनियर सेकेन्ड्री, कामिल एवं फाजिल परीक्षा -2022 जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों पर 14 मई से दो पालियों में शुरु होंगी। मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगी। परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक एवं अपरान्ह दो से पांच बजे तक दोनों पालियों में होगी। परीक्षा पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्युटी लगा दी गई है। इसके साथ-साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में दो उड़न दस्ता टीमों का गठन किया गया है। शासन के निर्देश पर इस परीक्षा में भी यूपीबोर्ड की परीक्षा के तरह वेब कास्टिंग से निगरानी की जायेगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6256 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि इनमें मदरसा सफीनतुल हेदाया मीरपुर रहीमाबाद की मान्यता रजिस्ट्रार, उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा प्रत्याहरित कर ली गयी है। इस मदरसे के127 छात्र-छात्राओं को मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम मुहम्मदाबाद गोहना से संबद्ध कर दिया गया है। इसका परीक्षा केन्द्र मदरसा जामिया नूरुल इस्लाम वलीदपुर निर्धारित किया गया है। मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन और शुचितापूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने 11 मई को कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कहा कि हर हाल में शुचितापूर्ण माहौल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed