फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madhuban CO transferred to Moradabad after allegations surfaced

Mau News: मधुबन सीओ का मुरादाबाद हुआ तबादला, लगे थे आरोप

Thu, 04 Jun 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Madhuban CO transferred to Moradabad after allegations surfaced
शासन द्वारा पूरे प्रदेश में 206 क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें जिले के सीओ सिटी कृष राजपूत और मधुबन सीओ अंजनी कुमार पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रहे कृष राजपूत का स्थानांतरण मुरादाबाद मंडल में हुआ है, जबकि अंजनी कुमार पांडेय को सहायक सेनानायक, 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अंजनी पर कई आरोप लगे थे।
विज्ञापन

उधर, मधुबन सीओ के तबादले के बाद सपा सांसद राजीव राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया है कि यह कार्रवाई उनकी शिकायत के आधार पर की गई है।
सांसद ने बताया कि सीओ मधुबन के खिलाफ पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि 11 मई को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के संचालन लोकार्पण के दौरान मंच पर चढ़ने के समय सपा नेताओं के साथ अभद्रता करने का आरोप सीओ मधुबन पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed