फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lumpi vaccine has not been administered in Khushampur village for three years.

Mau News: खुशामदपुर गांव में तीन साल से नहीं लगा लंपी का टीका

Thu, 18 Sep 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lumpi vaccine has not been administered in Khushampur village for three years.
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कृषि विभाग के सभागार में किया गया। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खुशामदपुर गांव में तीन साल से लंपी का टीका न लगने की शिकायत का मामला सामने आया। उधर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस की तर्ज पर किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। कई किसानों ने शिकायत की रतनपुरा के पशु केंद्रों पर किसी पशु डॉक्टर की तैनाती नहीं है, जिसके कारण पशुओं को टीका सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पता है। किसान नेता देव प्रकाश राय ने बताया कि इंदारा, रजवाह में भरौली राजभर बस्ती के पास पैदल पुलिया की जगह ट्रैक्टर सहित कृषि कार्य के लिए आने-जाने के लिए सड़क बनाया जाना चाहिए। जिससे किसान बिना किसी समस्या के खेती कर सकें। दोहरीघाट पंप कैनाल के आर्च को रिसाव से मुक्त किया जाए और खुरहट पंप कैनाल से पानी न मिलने के कारण किसानों को सिंचाई की समस्या होती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, कृषि यंत्र और पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सोमनाथ गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed