फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lullaby gifted polythene ban campaign

सुस्ती की भेंट चढ़ा पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान

Sun, 15 Jul 2018 10:45 PM IST
mau
mau Updated Sun, 15 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lullaby gifted polythene ban campaign
मुहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर बाजार में प्लास्टिक में सामान बेचता दुकानदार। - फोटो : mau
 पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए रविवार से चलने वाले अभियान ने पहले ही दिन दम तोड़ दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती का आलम यह रहा कि अभियान के पहले ही दिन बाजारों में पॉलिथीन पर रोक नहीं लग सकी। दुकानदारों ने खुलेआम ग्राहकों को सामान दिया। हालांकि शासन के निर्देश पर प्रशासन ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन को पहले ही आगाह करते हुए बाजारों में छापेमारी के निर्देश दिए थे। लेकिन रविवार के अवकाश होने के अभियान नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन


शासन ने 15 जुलाई रविवार से 50 माइक्रेन से कम की पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अब इसका प्रयोग करते पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने वाला यूपी देश का 19वां राज्य बन गया। निर्देश के बाद नगर पालिका और जिले के नगर निकायों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी, विज्ञापन जारी कर पॉलिथीन के प्रतिबंध होने की सूचना दुकानदारों सहित आम लोगों को दी थी। लेकिन नियम के पहले दिन कार्रवाई करने के बजाए रविवार का अवकाश होने और बाजार बंद होने की बहाना बनाकर किसी जगह पर कोई छापेमारी नहीं की गई। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि सभी नगर पालिका- निकाय अपने क्षेत्रों में 15 जुलाई को चेकिंग अभियान चलाए, जिससे नियम को सफल बनाने की कवायद शुरू की जा सकें। जबकि उधर रविवार को न केवल नगर में खुलेआम बाजारों में दुकानदार 50 माइक्रेन से कम की पॉलिथीन में ग्राहकों को सामान देते नजर आए, बल्कि  ग्रामीण इलाकों में भी दुकानदारों ने पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


जिले की नगर पालिका मऊ और नगर निकाय घोसी, मधुबन,  मुहम्मदाबाद, कोपागंज, वलीदपुर, चिरैयाकोट, दोहरीघाट और अदरी नगर पंचायत में शनिवार तक तैयारी की गई। इसके तहत पॉलिथीन के प्रतिबंध को लेकर मुनादी के साथ प्रचार प्रसार कराने के साथ उसका प्रयोग करते पाए जाने पर 50 हजार का अधिकतम जुर्माना लगाने की जानकारी दी गई थी। इसके लिए चेकिंग अभियान चलाने के लिए टीम भी गठित की गई, लेकिन पहले दिन ही सुस्ती के चलते किसी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। चिरैयाकोट : रविवार को पुलिस ने अभियान चलाकर बाजारों के दुकानदारों को चेताया कि वह प्रतिबंधति पॉलिथीन  में सामान न बेचे। पकड़े जाने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोट  
 रविवार के अवकाश के चलते पहले दिन कार्रवाई नहीं हो सकी, हांलाकि कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई हैं। जो कि सोमवार को नगर में बाजारों में चेकिंग अभियान चलाएगी।

संजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊ       

इनसेट        
व्यापारियों ने जताया ऐतराज       
मऊ। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल का कहना है कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध सरकार का सकारात्मक कदम है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। लेकिन इसके लिए व्यापारियों को 15 दिन का समय देना चाहिए था। जिससे व्यापारी द्वारा अपने रखे सामान खत्म कर सकें। कहा कि नियम को लागू कराने के लिए सबसे अहम यह बात है कि पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरियों और विक्रेताओं पर पहले रोक लगाई जाए। न इनका उत्पादन होगा और न यह बाजार में बिकने आएंगे। जिस पर अपनेआप इनका प्रयोग बंद हो जाएगा। हालांकि दुकानदार भी इसके प्रतिबंध के लिए ग्राहकों को बताते हुए उनसे झोला लेकर आने को जागरूक करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed