फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lucky Thapa won the bet of Rs 40 thousand by defeating the wrestler from Punjab.

Mau News: पंजाब के पहलवान को चित कर लकी थापा ने जीती 40 हजार की बाजी

Wed, 13 Sep 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lucky Thapa won the bet of Rs 40 thousand by defeating the wrestler from Punjab.
विंध्याचल। छानबे विकास खंड के गौरीशंकर सेवा समिति अकोढ़ी की ओर से मंगलवार को गौरीशंकर मंदिर परिसर में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने दांव आजमाए। अखाड़े की सबसे बड़ी कुश्ती लकी थापा नेपाल और जग्गा पहलवान पंजाब के बीच हुई। जिसमें लकी थापा ने पंजाब के पहलवान को चित कर 40 हजार रुपये इनाम की कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन

इसके अलावा वाराणसी के टिंकू ने भदोही के प्रदीप, मिर्जापुर के ओमप्रकाश ने वाराणसी के विकास, मिजार्पुर के चीनी ने दिल्ली के मोंटी, जन्मू के रिजवान गनी ने हरियाणा के सोनू को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम की। महिला पहलवानों में कछवां की अनीता ने रूबी को चित कर 3000 रुपये की कुश्ती अपने नाम की। कुश्ती दंगल में रेफरी की भूमिका में दिलीप सिंह, उपेंद्र सिंह, श्याम सिंह, धीरज सिंह रहे। संचालन रविप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अलावा तीर्थ राज सिंह, चंदू शुक्ला, अजय सिंह, चंचल शुक्ला, आदित्य सिंह, सियाराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed