{"_id":"613653c98ebc3ec62c74e8d6","slug":"loving-couple-commits-suicide-after-being-cut-off-from-train-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी, युवक ने शादी के बाद प्रेमिका के साथ उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी, युवक ने शादी के बाद प्रेमिका के साथ उठाया ये कदम
Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
सार
यह मऊ जिले के शहर कोतवाली के ख्वाजाजहांपुर ग्राम क्षेत्र की घटना है। प्रेमी की शादी हो गई थी। शादी से पहले जिससे उसका प्रेम संबंध था, उसके साथ प्रेमी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले की शहर कोतवाली के ख्वाजाजहांपुर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल के पास से मोबाइल फोन और थोड़ी दूर पर बाइक मिली। उसी के आधार पर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की। दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी आनंद राजभर(22) का जून में विवाह हुआ था। पुलिस के अनुसार, आनंद का पहले से ही कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन, किसी बात को लेकर आनंद और उसकी प्रेमिका ने सोमवार की सुबह जान देने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
दोनों बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर गांव के पास आए और रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से मिली बाइक और मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिनाख्त की। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। किसी बात को लेकर दोनों ने जान दे दी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन