फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lover stabbed to death while sleeping with woman in husband absence two people being questioned

UP: पति की गैर मौजूदगी में महिला के साथ सो रहे प्रेमी की हत्या, चाकू से किए खचाखच वार; दो लोगों से पूछताछ

Mon, 03 Aug 2026 06:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 06:23 PM IST
सार

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित मुंगेश्वर सुल्तानपुर मोहल्ले के कांशीराम आवास में महिला के घर सो रहे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। महिला ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच में पति और मोहल्ले के लोगों ने दोनों के प्रेम संबंध होने की बात बताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Lover stabbed to death while sleeping with woman in husband absence two people being questioned
हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र मुंगेश्वर सुल्तानपुर कांशीराम आवास में रविवार की रात तीन बजे प्रेमिका शहजादी के घर सोते समय असगर (35) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। महिला ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके पति की हत्या कर कोई भाग गया।

विज्ञापन




पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू किया तो पता चला कि असगर, शहजादी का प्रेमी था, जो पति की गैर मौजूदगी में उसके घर रहता था। ये बात पुलिस को खटक रही थी। उसके भाई अफसर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस शहजादी सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना के मछली बाजार का निवासी असगर अपने परिवार के साथ मऊ कोतवाली थाना के मुंशीपुरा मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे और ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम आवास में रहने वाली शहजादी से प्रेम प्रसंग चलता था। शहजादी पांच बच्चों के साथ रहती है, उसका पति जिले से बाहर रहकर काम करता है। उसकी गैर मौजूदगी में असगर और शहजादी पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे। शहजादी ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया कि, रविवार की रात तीन बजे एक व्यक्ति दरवाजा खोलवाकर अंदर घुसा और उसके पति पर धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दिया और भाग गया। 

सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी आता देख वहां भीड़ लग गई। पूछताछ के दौरान शहजादी के बच्चे पुलिस को कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

भाई अफसर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शहजादी ने प्रेमी को पति बताकर सूचना दिया, जो संदिग्ध है। उससे पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि घटना का खुलासा किया जा सके। - अनूप कुमार, एएसपी, मऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed