फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   lover-girlfriend's marriage

प्रेमी-प्रेमिका की कराई गई शादी

Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
lover-girlfriend's marriage
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा (खोहिया )निवासिनी युवती का प्रेम संबंध मुहम्मदपुर झझवाँ (सहरोज) निवासी युवक से विगत लगभग दो वर्षों से चल रहा था। प्रेमी अजय चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने आ जाया करता था। इसी दौरान जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने बुधवार को उसके गाँव आया तो किसी तरह इस बात की भनक लड़की के घर वालों को हो गई। घर वालों ने दोनों को प्रेमालाप करते देख लिया। लड़की के घर वालों ने इसके बाद लड़के के घर वालों को सूचित किया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष थाने पर आए। काफी पंचायत के बाद वर पक्ष के लोग भी शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद हलधरपुर थाने के पास मझौली में स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। दोनों पक्ष के तरफ से एक सुलहनामा भी लिखा गया।जिस पर सहरोज के ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर किए।इसके पश्चात बाइक से ही दुल्हन की विदाई हुई।इस दौरान वर वधू काफी खुश नजर आए।इस दौरान मंदिर परिसर इस शादी के दर्शनार्थ आए महिला एवं पुरुषों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed