{"_id":"60e9df878ebc3eff1c7cc4a2","slug":"lotus-blossomed-on-three-out-of-six-lost-on-three-mau-news-vns5997248198","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह में से तीन पर खिला कमल, तीन पर मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह में से तीन पर खिला कमल, तीन पर मिली हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में छह ब्लाक प्रमुख पदों के लिए शनिवार को ब्लाक मुुख्यालयों पर मतदान हुआ। मतदान के बाद हुुई मतगणना के बाद आए परिणाम में सत्ताधारी भाजपा तीन सीटों पर कमल खिलाने में सफल रही वहीं शेष तीन सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा। जिन तीन सीटों में भाजपा को हार मिली है, उनमें से परदहां ब्लाक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त मिली है। यहां भाजपा प्रत्याशी को रमेश सिंह ‘काका’ के नजदीकी प्रत्याशी ने काफी मतों के अंतर से हराया।
भाजपा के लिए प्रतिष्ठा परक बन गई फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख के महिला के लिए आरक्षित पद पर भाजपा प्रत्याशी मीनू सिंह ने सपा की ऐश्वर्या यादव को 14 मतों के अंतर से हराया। मीनू को कुल 56 मत मिले जबकि ऐवर्श्या यादव को 42 मतों से संतोष करना पड़ा। रतनपुरा ब्लाक के पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा की सरिता राजभर 11 वोटों से चुनाव जीत गईं। सरिता को 52 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी विभा यादव को 41 मत मिले।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह ने 45 मतों से जीत हासिल की। रानू सिंह को 68 मत मिले। वहीं सपा प्रत्याशी शिवबचन को महज 23 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह से परदहां ब्लाक प्रमुख पद पर रमेश सिंह काका के नजदीकी निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार ने 58 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को करारी शिकस्त दे दी। भाजपा प्रत्याशी को महज 16 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां पर तीन मत अवैध घोषित हो गए।
विज्ञापन
उधर भाजपा के लिए प्रतिष्ठापरक बन गए दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रदीप राय उर्फ राजू राय ने कड़ी टक्कर देकर भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को सात मतों हरा दिया। राजू को 48 मत मिले जबकि भाजपा के प्रेमशंकर को 41 मत ही मिल सके। यहां पर एक मत अवैध घोषित हो गया।
बड़रांव ब्लाक प्रमुख पर भाजपा की बागी प्रत्याशी पूजा मिश्रा छह मतों से चुनाव जीत गईं। पूजा को 48 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी वंदना राय को 42 मत मिले। यहां एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के सर्मथकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांट कर खुशी मनाई। शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा पुलिस अधीक्षक सुशील घुले अपने दल बल के साथ क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते रहे।