फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lord Jesus showed the society the way to live

प्रभु यीशु ने समाज को जीवन जीने का रास्ता दिखाया

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus showed the society the way to live
मऊ। नगर स्थित फातिमा स्कूल में बुधवार को क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना करते हुए बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम तथा प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

छात्रों ने प्रभु यीशु के जन्म पर नृत्य गान चरवाहे नाचे झूम झूम के, आज सभी गा रहे हैं सुर मिला रहे हैं, मिलकर करें वंदना, झूमो नाचो खुशी से आज प्रभु यीशु पैदा हुआ आदि प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अमरवाणी विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर क्रिस्थुराज ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को क्रिसमस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने मानव समाज को जीवन जीने का रास्ता बताया। ईश्वर ने मानव से प्रेम किया। अपने पुत्र को मानवता की रक्षा के लिए स्वर्ग से धरती पर भेजा।
विज्ञापन

ईश्वर मनुष्य के रूप में जन्म लेकर साधारण मानव के रूप में समाज में प्रेम, भाईचारा व सद्भावना का मार्ग दिखाया। स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया ने कहा कि क्रिसमस खुशी और उल्लास का त्योहार है। उन्होंने कहा प्रभु यीशु के जन्म के साथ-साथ नई उम्मीदें शांति आपसी भाईचारा का भी उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की सत्ता और विश्वास में नफरत का कोई स्थान नहीं है। उनका जन्म पीड़ितों के उद्धार के लिए था, दया क्षमा व सामाजिक न्याय मानवता के रास्ते को प्रशस्त करता है। क्रिसमस आपसी भाईचारे में वैश्विक शांति व सद्भाव का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed